245 Views
आजमगढ़ जनपद के जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार ने समय के मानक को ताक पर रखकर चला रहे शराब की दुकानों की जांच कराकर उन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है मामला आजमगढ़ जनपद के रेलवे स्टेशन की है जहां देसी शराब की दुकान की समय से पहले खुलने और शराब बेचने के संबंध में जिला आबकारी अधिकारी ने पत्रकारों से हुई वार्ता में कहा कि जांच करने के बाद दोषी पाए गए दुकानदारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 5:30 बजे सुबह में रेलवे स्टेशन पर स्थित सराब की दुकान खोलकर शराब बेचने की शिकायत पर जिला आबकारी अधिकारी ने यह निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार से अनुबंधित दुकाने हैं जो सरकार के द्वारा तय समय के अंदर ही खुल सकती हैं तय मानक समय के बाद खोलने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।


