मेहनगर,आजमगढ़:अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत तीसरे दिन भी मेंहनगर में पैमाइश का काम चलता रहा।सरकारी मार्ग की भूमि पर हुए अतिक्रमण की निशानदेही के लिए राजस्व, न.पा.प. और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने नाप का काम शुरू कर दिया है।पैमाइश के दौरान लगे लाल निशान से तीसरे दिन भी अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।बिंद्राबाजार खरिहानी के बाद मेहनगर बाज़ार के दोनों तरफ सरकारी अभिलेखों में रास्ते के रूप दर्ज और तहसील के नक्शे में चिन्हित भूमि से अधिक बढ़ाकर मकान व दुकान बना लिया गया,रास्ता संकरा हो गया है।मुख्य मार्ग के दोनों तरफ मकान के बाहर हुए अतिक्रमण से मेंहनगर में भीषण जाम लगता है। जाम से निजात दिलाने के लिए गत तत्कालीन एसडीएम संत रंजन ने मेंहनगर में भारी वाहनों, चारपहिया वाहन का जाम लगा रहता है, जिसको लेकर शनिवार को मेहनगर के बिंद्राबाजार खरिहानी मार्ग के दोनो तरफ राजस्व विभाग के नक्शे के मुताबिक नायब तहसीलदार व कानूनगो और लेखपाल ने पैमाइश की। लोक निर्माण विभाग के जेई अमीन ने लाल निशान लगाया। पैमाइश में मुख्य मार्ग के बीच से 43-43 फीट की सीमा में आने वाले मकान और दुकानों पर लाल निशान लगाया गया।मेंहनगर मुख्य मार्गो दोनों और लाल निशान लगने पर हड़कंप मच गया। एसडीएम संत रंजन ने बताया कि मेहनगर में सड़क के दोनों ओर हुए स्थाई और अस्थाई कब्जे को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए है। राजस्व और लोक निर्माण की संयुक्त टीम को चिहिन्त करने के लिए कहा गया है। आम लोगो को अवैध कब्जे से सरकारी नक्शे में दर्ज भूमि खाली कराई जायेगी।
मेंहनगर वृंदाब्रजार राजमार्ग पर सीमांकन की प्रक्रिया मेंअतिक्रमण हटाने के तहत तीसरे दिन भी पैमाइश
193 Views
