मेहनगर कम्हरिया रजवाहा के समीप बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

240 Views

मेंहनगर थाना अंतर्गत राजेश चौहान पुत्र टील्ठु चौहान चौहान उम्र 25 वर्ष ने अपनी बहन को बिती रात्रि में खाना पहुंचाने के लिए एक निजी हास्पिटल में गए हुए थे। खाना पहुंचा कर वापस अपने घर ग्राम बाबू की खजूरी जा रहे थे ।कि गांव के समीप कम्हरिया राजवाहा के समीप। सड़क पर ही एक टेंपो खड़ा था। बाइक सवार ने टैंपू को ना देखते हुए टैंपू में इतनी जोरदार टक्कर मारी जिसमें घायल होकर गिर गया। चीख पुकार की आवाज को सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मृतक राजेश की बिगड़ती हुईं स्थिति को देखते हुए लोग आनन-फानन में सीएचसी से पीजीआई हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे कि देररात इलाज के दौरान मौत हो गई। जैसे ही खबर स्वजनों को मिली स्वजनों में चारो तरफ रोने चिल्लाने की आवाज सुनाई देने लगी। मृतक अपने चार भाईयों में सबसे छोटा था। पुलिस शव को कब्जे लेकर पीएम हाउस भेज दिया , मेंहनगर पुलिस नेटम्पू को हिरासत में ले लिया है ,

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *