खाता धारको के 5 करोड़ रुपये गबन करने वाला शाखा प्रबन्धक गिरफ्तार

240 Views

देवगांव, आजमगढ़ l पूर्व की घटना दिनांक 12 जुलाई को वादी मुकमदा सतीश कुमार सोनकर पुत्र रामखेलावन सोनकर पता फ्लैट न0 803 ई-ब्लाक लेक ब्यू अपार्टमेन्ट तारा मण्डल गोरखपुर द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि सैयद मो. अम्मार जैदी निवासी 53,एहसान मंजिल, सैयदवारा, काजीपुरा, बहराईच – 271801 (अभिलेखानुसार) जो कि देवगांव इण्डियन बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर पदस्थ थे जिनके द्वारा देवगांव शाखा में पद पर रहते हुए (कार्यकाल 24.09.2021-12.06.2023) बैंक के विभिन्न एफडी खाता धारकों के खाते से जमा धन का दुरुपयोग किया गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 311/2023 धारा 419/420/409 भा0द0वि0 पंजीकृत कर विवेचना नि0अ0 रूद्रभान पाण्डेय द्वारा किया जा रहा है ।
आज नि0अ0 रुद्रभान पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सैयद मोहम्मद अमार जैदी पुत्र मलिक अख्तर जैदी सा0 सय्यदबाडा काजीपुर थाना कोतवाली बहराइच जनपद- बहराइच को कस्बा देवगाँव इण्डियन बैंक के पास से समय गिरफ्तार किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *