195 Views
तरवा आजमगढ़। तरवा थाना क्षेत्र के रसूलपुर किरहिया के रहने वाले विभिन्न मुकदमों में वांछित फरार चल रहे अभी के घर पकड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज नागेश चौधरी के नेतृत्व में धारा 82 सीआरपीसी की नोटिस चस्पा एवं मुनादी कराई गई। आपको बताते चलें किरहिया रसूलपुर का रहने वाला रामसेवक पुत्र स्वर्गीय भूलन राम विभिन्न मुकदमों में वांछित है जो काफी दिनों से फरार चल रहा है पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही है माननीय कोर्ट के आदेशानुसार उसके घर पर धारा 82 सीआरपीसी की करवाई नोटिस चस्पा और मुनादी कराई गई। मौके पर उप निरीक्षक नागेश चौधरी कांस्टेबल शंकर यादव, इंद्रजीत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
