आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन – 2024 के मद्देनजर सेक्टर मजिस्ट्रेटो को दिए गए बूथों के भ्रमण रिपोर्ट की समीक्षा के आधार पर एक बैठक सोमवार को तहसील सभागार में एसडीएम संत रंजन ने मजिस्ट्रेटों संग एक बैठक की इस दौरान मजिस्ट्रेटों द्वारा बताया गया कि धिरजीपुर बूथ पर शौचालय नही है तो रामपुर बूथ पर जाने के लिए करीब तीन सौ मीटर रास्ता ठीक नही है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी संत रंजन ने कहा की एक-एक बूथों पर यह सुनिश्चित कर लें की दिव्यांग मतदाताओं के लिए बूथों पर रैंप , विद्युत ,पानी ,जगलों में पल्ले , शौचालय आदि की व्यवस्था है अथवा नहीं।इस कार्य मे कोताही बरतने पर कार्यवाही की जाएगी। इस बाबत सूचना तत्काल प्रभाव से वाट्सएप ग्रुप पर उपलब्ध करायें।अंत में उप जिलाअधिकारी ने कहा कि संवेदनशील बूथों की पड़ताल कर तत्काल मूल समस्या से अवगत कराएं ,इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट रामकिशुन पांडेय सहित सभी सेक्टर के लोग उपस्थित रहे।
उपजिलाधिकारी मेहनगर संत रंजन ने सेक्टर मजिस्ट्रेटो के साथ की बैठक
190 Views
