अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के पदाधिकारीयो का प्रतिनिधि मंडल संगठन के जिला

226 Views

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के पदाधिकारीयो का प्रतिनिधि मंडल संगठन के जिला कोषाध्यक्ष हबीबुल्लाह टाडवी का स्वास्थ्य का जानकारी लेने के लिए उनके कल्याण सागर रघुनाथ पुरा स्थित निवास पर पहुंचा ।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा रामगोपाल तथा जिलामहामंत्री कन्हैया लाल जायसवाल युवा संगठन के जिलाध्यक्ष अजहर कमाल फैजी व महा मंत्री महातम यादव समेत सभी ने उन्हें गुलदस्ता देकर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया ।ज्ञातव्य हो कि श्री टाडवी विगत एक वर्ष से पक्षाघात से पीड़ित होकर अस्वस्थ रहते हुए बेड पर लेटे हुए है ।लखनऊ के सहारा अस्पताल में उनकी चिकित्सा चल रही है । उनके अनुज शौकत टाडवी ने व्यापारियों को उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि श्री टाडवी बोलने में बिल्कुल असमर्थ है ।केवल इशारे से ही जीवन चर्या चल रही है पहचानने की क्षमता ठीक होने से वे सभी व्यापारी बंधुओ से रोते हुए मिले जिससे वातावरण काफी गमगीन हो गया ।सभी पदाधिकारियों ने उन्हें ढाढस बंधाते हुए शीघ्र स्वस्थ होने के लिए भगवान से प्रार्थना किया ।इस अवसर पर मुख्य रूप से सुभाष चंद कनौजिया महातम यादव आनंद कुमार गामा यादव अभिषेक शर्मा राम केर विश्वकर्मा आनंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *