अधिक मास में किया गया जप तप हवन तथा यज्ञ का लाभ सभी मासों की अपेक्षा कई गुना मिलता है

240 Views

अधिक मास में किया गया जप तप हवन तथा यज्ञ का लाभ सभी मासों की अपेक्षा कई गुना मिलता है । इस शुभ महीने में रुद्राभिषेक करने से देवाधिदेव महादेव शीघ्र प्रसन्न होकर यथोचित मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं।उक्त विचार हैं जय कृष्ण उपाध्याय के ।वे नगर के रेलवे क्रॉसिंग हनुमान गढ़ी तिराहा स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में रुद्राभिषेक के दौरान बतौर मुख्य पुरोहित आचार्य उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे। श्री उपाध्याय ने कहा कि विधि विधान से किया गया अभिषेक का परिणाम कभी मिथ्या नही जाता है।प्रातः काल से ही सभी शिवालयों की भांतिश्री हनुमान गढ़ी स्थित शिव जी मंदिर में भी भक्तो रेला लग गया और सभी लोग एक लोटा जल सारी समस्या का हल के अनुसार गंगा जल चढ़ा कर भोले बाबा को प्रसन्न करने में व्यस्त रहे ।
इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रमुख डा रामगोपाल आनंद गुप्ता संजय सर्राफ गौरव वर्मा आदि ने सपरिवार अभिषेक कराया ।अभिषेक उपाचार्य अजय कुमार मिश्र के निर्देशन में संपन्न हुआ।इस अवसर पर मोती चंद चौरसिया मंदिर के मुख्य पुजारी समेत दर्जनों भक्त मौजूद रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *