प्राचार्य, मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र आहोपट्टी आजमगढ़ श्री पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया है

228 Views

प्राचार्य, मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र आहोपट्टी आजमगढ़ श्री पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की कौशल सुधार प्रशिक्षण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र आजमगढ़ से सम्बद्ध जनपदों आजमगढ़, जौनपुर, अम्बेडकर नगर, वाराणसी एवं चन्दौली हेतु 15 दिवसीय कौशल सुधार प्रशिक्षण संचालित करने का लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। उपरोक्त जनपदों के ग्रामीण क्षेत्रों के 18 से 45 वर्ष तक की आयु वर्ग के स्वरोजगार में इच्छुक लाभार्थी जो प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, वे अपने जनपद के जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, कार्यालय से सम्पर्क कर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *