आज दिनांक 24-07-2023 को रोजा संस्थान आजमगढ द्वारा ग्रामीण क्षेत्र महिलाओं के लिए चलाए जा रहे वयस्क साक्षरता केंद्र का महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर एक्सपोजर विजिट, वन स्टॉप सेंटर, महिला थाना, एवं थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के साथ किया गया , जिसमे वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर सरिता पाल जी द्वारा महिलाओ के लिए बने वन स्टॉप सेंटर के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया, इसी क्रम में महिला थाना प्रभारी द्वारा मिशन शक्ति, 1090, के मुद्दो पर जानकारी प्रदान किया गया साथ ही एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के राजेश वर्मा द्वारा द्वारा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना के कार्यों के बारे में बताया गया साथ ही बाल तस्करी की रोकथाम विभिन्न प्रकार के धाराओं के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में जिला समन्वय अर्पित श्रीवास्तव, संध्या सिंह, मो० इरफ़ान खान, रीना देवी, दिव्या पाण्डेय, प्रेमशीला देवी, आदि लोग उपस्थिति रहे


