बेसिक शिक्षा विभाग के तरफ से स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है जिसमें घर घर जाकर पढ़ाई

205 Views

बेसिक शिक्षा विभाग के तरफ से स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है जिसमें घर घर जाकर पढ़ाई से दूर हुए बच्चों को स्कूल की राह दिखाना है इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए रोजा संस्थान के द्वारा प्राथमिक विद्यालय मैनुद्दीन पुर में स्कूल चलो अभियान मैं सहयोग करते हुए बच्चों के अभिभावक से मिलकर बच्चों को स्कूल में नामांकन को लेकर के विस्तार से चर्चा किया गया, तथा बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकालकर स्कूल छोड़ चुके बच्चे, और बच्चे को स्कूल में नामांकन को लेकर प्रेरित किया गया प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री बृजेश कुमार जी के द्वारा बच्चों के अभिभावक व गांव के सम्मानित व्यक्तियों से मिलकर तथा बच्चों से बात करके प्रेरित किया रोजा संस्थान के द्वारा गांव में जाता है दीवार लेखन, प्रभात फेरी का आयोजन कर के नामांकन के प्रति संदेश दिया गया। बच्चों ने उत्साह पूर्वक कोई बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा, आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे, शिक्षा है अनमोल रतन पढ़ने का सब करो जतन, आदि नारों से दीवार लेखन का कार्य किया इस कार्यक्रम में मोहम्मद अब्दुल, अवधेश कुमार, राजू, विशाल,विवेक आदि लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *