महराजगंज/आजमगढ़:स्थानीय थाना क्षेत्र के रुकुंन्दीनपुर (डिप्टी की छावनी) गांव में सोमवार की रात गृहस्वामी की अनुपस्थित में चोरों ने घर का दरवाजा तोड़ 25 हजार रूपये नकद सहित लाखों का जेवर गायब कर दिया ।
उक्त गांव निवासी शशिकला पाठक पत्नी स्वर्गीय रमेश पाठक गत 15 जुलाई को अंबेडकरनगर जनपद के देवरिया गांव स्थित अपने मायके चली गई थी । उनके दो बेटे रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं । उनकी पत्नियां भी उन्हीं के पास थीं । घर पर गृहस्वामी व सदस्यों की अनुपस्थित का मौका देख चोर बीती रात घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी तथा बक्सों को तोड़कर उसमे रखा ₹25 हजार नगद, एक सोने की अंगूठी, गले का हार, चूड़ी आदि सहित लाखों का सामान गायब कर दिया । सुबह घर का टूटा हुआ दरवाजा देखकर पड़ोसियों ने इसकी सूचना मायके गई पीड़िता को दिया तो वह आनन-फानन में घर पहुंची और अंदर टूटे हुए बॉक्स, आलमारी व बिखरे हुए सामान को देखकर अवाक रह गई । घटना की सूचना उन्होंने स्थानीय पुलिस को दिया तो मौके पर पहुंची पुलिस पीड़िता से जानकारी प्राप्त कर छानबीन में जुट गई । इस संबंध में थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है । जल्द ही घटना में शामिल चोर पुलिस की पकड़ में होंगे ।
घर का दरवाजा तोड़ चोरों ने कीमती जेवर व नगदी पर किया हाथ साफ
235 Views
