मऊ। पी एम नंबर 304 / 2023 के तहत बाद पोस्टमार्टम थाना घोसी मऊ द्वारा अंतिम संस्कार हेतु देबाश्रम को सौपे गए एक अज्ञात हिंदू महिला के शव की लावारिस शव यात्रा वातानुकूलित शवालय से जय शिव जय शिव व राम नाम सत्य है कि उद्घोष के साथ देव आश्रम के अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष दयाराम यादव के नेतृत्व में प्रारंभ होकर सर्वेश्वरी मुक्तिधाम ढेकुलिया घाट शमशान मऊ पहुंची जहां अपराहन 2:15 पर शव को पूरे विधि विधान के साथ देव आश्रम के प्रबंधक निदेशक व जिला चिकित्सालय के चीफ फार्मासिस्ट पी सिंह द्वारा मुखाग्नि प्रदान की गई। अंतिम संस्कार का संपूर्ण खर्च अरविंद गुप्ता, हरिओम ट्रेडर्स सहादतपुरा जनपद मऊ द्वारा वहन किया गया उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में देव आश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह जिला सलाहकार डॉ आशुतोष राय, मीडिया सलाहकार नमो नारायण सिंह, दयाराम यादव, रामनाथ राम, अमरेश, कल्पना छविलाल, मालक कांस्टेबल रामविलास,होमगार्ड श्री कमलेश्वर, घाट संचालक संतोष सम्मिलित रहे, उपरोक्त लावारिस शव का अस्थि कलश उनके अज्ञात होने व परिजनों के पहुंचने तक आश्रम के पास रहेगा जो उन्हें निशुल्क दिया जाएगा
देव आश्रम ने अज्ञात महिला हिंदू शव का किया अंतिम संस्कार
195 Views
