गंभीरपुर /आजमगढ़।आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ मुस्तफाबाद नन्द ढाबा के पास नवनिर्मित मकान के बरामदे में शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई ।
बाद में शव की पहचान सराय पलटू निवासी कमलेश्वर राय 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय अनिल राय के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ मुस्तफाबाद स्तिथ एक ढाबा के पास रेवरा गांव निवासी रामधनी चौहान पुत्र रामकेश चौहान का नया मकान बना हुआ है मकान के बाहर बरामदे में शनिवार की सुबह लगभग 9:00 बजे ग्रामीणों ने एक शव देखा शव की सूचना मिलते ही भीड़ इक्क्ठा हो गई। किसी ने थाना गम्भीरपुर को सूचित किया। सूचना पर गंभीरपुर थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त करने में जुट गए। शव की पहचान होने पर गंभीर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौत की सूचना मिलते ही मृतक के दादा शंकर राय, पत्नी डाली राय व मृतक की पुत्री कोमल राय का रो रो कर बुरा हाल है।
नव निर्मित मकान के बरामदे में मिला शव, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए
197 Views
