त्रिभुवन द्वारा किन्नर समुदाय पर लगाए गए आरोप को किन्नर समुदाय ने बताया निराधार और कहां लोगों को फंसाने की हो रही साजिश।

215 Views

तरवा आजमगढ़। तरवा थाना क्षेत्र के बरेहता ग्राम सभा के रहने वाले त्रिभुवन राम ने किन्नर समुदाय पर एक गंभीर आरोप लगाया था कि किन्नर समुदाय ने उनके प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ किया इस प्रकरण पर किन्नर रूबी से बात की गई तो उसने बताया कि उसके द्वारा लगाया गया सब आरोप निराधार है वह जानबूझकर हम लोग को फसाने की कोशिश कर रहा है इस पर शासन प्रशासन जांच कर उचित कार्यवाही करें। रूबी ने बताया कि इससे पहले भी वह कई बार हम लोगों से मारपीट किया है उसके ऊपर कई सुसंगत धाराओं में मुकदमा भी पंजीकृत है। त्रिभुवन राम के द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को रूबी ने सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि हम किन्नर समुदाय का उससे कुछ भी लेना देना नहीं है यह सब उसकी एक मनगढ़ंत कहानी है उसके साथ जो भी हुआ वह सब उसी का रचा रचाया खेल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *