हर पात्र को मिले आयुष्मान कार्ड – *प्रभारी चिकित्सा अधिकारी

198 Views

आज दिनांक 31 जुलाई 2023 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरवा के सभागार में समुदाय और सेवा दाता के साथ आयुष्मान कार्ड के मुद्दे पर इंटरफ़ेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रोजा संस्थान के जिला कार्यकर्ता अर्पित श्रीवास्तव के द्वारा फैक्ट शीट का प्रस्तुतीकरण किया गया जिसमें तीनों ब्लाकों का मैं आयुष्मान कार्ड की स्थिति क्या है इसको लेकर के चर्चा किया गया जिस में आयुष्मान कार्ड क्यों लेकर बताया गया कि तीनों ब्लॉक में मिलाकर कुल 2281 आयुष्मान कार्ड अभी बनाने अवशेष हैं जिनका मुख्य कारण, कुछ लोगों का अंगूठा नहीं लग रहा है तथा कुछ लोगों के नाम में गलत है इसको लेकर के क्या समाधान निकाला जाए जिसको लेकर के चर्चा किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने में जो समस्याएं आ रही हैं उसको लेकर के विस्तार से जानकारी दिया गया जिसमें उन्होंने बताया कि ऐसे गांव का पहचान किया जाए जहां पर लोग माइग्रेंट हैं उनके यहाँ प्लान किया जाय और और अधिक से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए साथ ही रोजा संस्थान के ब्लॉक कार्यकर्ता राजकुमार के द्वारा आयुष्मान कार्ड में आ रहे गैप के प्रति कार्य योजना बनाने को लेकर के चर्चा किया गया इस कार्यक्रम में संध्या सिंह, मोहम्मद इरफान खान, अवधेश कुमार, अमरदेव राम, तेतरी देवी, राम हर्ष राम, मंजू देवी, सावित्री देवी आदि लोग उपस्थित रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *