पीड़ित किन्नरों ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार।

217 Views

तरवा आजमगढ़। तरवा थाना क्षेत्र के ग्राम बरेहता का रहने वाला त्रिभुवन राम ने रूबी तथा अन्य लोगों पर अपहरण एवं प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस प्रकरण पर जब रूबी से बात किया गया तो उसने बताया कि इसकी जानकारी हमें नहीं है यह सारा षड्यंत्र उसी का रचा रचाया है उसी क्रम में आज किन्नर समुदाय से कुछ लोगों ने पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य और पुलिस महा निरीक्षक आजमगढ़ को ज्ञापन सौंपा। और न्याय की गुहार लगाई और कहा कि हम लोगों को जानबूझकर त्रिभुवन फसा रहा है किसी डॉक्टर से मिलकर अपने प्राइवेट पार्ट के साथ स्वयं त्रिभुवन ने छेड़छाड़ किया है उसके साथ ऊंचहुआ की रहने वाली बेबी किन्नर और खिदिरगंज की रहने वाली चुलबुली किन्नर का हाथ है। यह सब सारा कृत्य उसी का करा कराया है हम लोगों का उससे कोई वास्ता नहीं है मामले की गहनता से जांच कर जो भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए मौके पर किन्नर समुदाय से काफी लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *