आजमगढ़:गंदगी देख सफाई नायक को एसडीएम ने लगाई फटकार

189 Views

आजमगढ़:एसडीम संत रंजन द्वारा शुक्रवार को मेहनगर नगर पंचायत में साफ-सफाई का औचक निरीक्षण किया गया,इस दौरान मेहनगर के विभिन्न स्थानों पर गंदगी देख एसडीएम नाराज हुए और सफाई नायक को जमकर फटकार लगाई।
मेहनगर नगर पंचायत के साफ-सफाई का एकाएक निरीक्षण करने के लिए एसडीएम सुबह ही पहुंच गए।कस्बा के बिंद्राबाजार रोड तहसील रोड गोला बाजार आदि स्थानों पर गंदगी का अंबार था।इस दौरान बाज़ार में बने नालों में भरी गन्दगी व सड़कों पर पड़े कूड़े को देखकर नाराजगी जाहिर की। नगर पंचायत प्रशासन को तत्काल ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए,इस दौरान उन्हें नालों में गन्दगी भरी नजर आयी व कई सड़कों पर कूड़ा इकट्ठा पड़ा भी नजर आया।जिसे देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *