मायके में रहस्यमय परिस्थितियों में दो बच्चों के साथ महिला हुई लापता

178 Views

ब्यूरो रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

बिलरियागंज/आजमगढ़:बिलरियागंज थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव निवासी जमालू पुत्र इदरीश ने बिलरियागंज थाने पर एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर पुलिस को अवगत कराया की उसकी बहन हसीना की शादी मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में हुई है हसीना अपने ससुराल से 10 जुलाई को अपने दो बच्चों को लेकर मायके आई तथा 13 जुलाई को अपने दोनों बच्चों के साथ मायके वालों से यह कहकर जयराजपुर के लिए निकल पड़ी कि हम वहां भाभी से मिलने जा रहे हैं। किंतु जब वह घर लौटकर नहीं आई तो जमालु और उसके परिवार के लोग काफी परसान होगये और हसीना की खोजबीन चालू करदिया हर रिश्तेदारी मे खोजा किंतु हसीना का कहीं पता नहीं चला। हसीना सात बच्चों की मां बताई गयी है। जिसमें से एक बेटी की शादी भी हो चुकी है और वह इस समय कहां है कुछ पता नहीं इसको लेकर जमालू और उसके परिजन काफी परेशान है और प्रतिदिन इधर-उधर तलाश रहे हैं कि शायद अब हसीना मिल जाए । किंतु समाचार लिखे जाने तक हसीना कहाँ थी कहीं कुछ पता नहीं चला । पुलिस भी अपने हिसाब से छानबीन कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *