घोसी में नामांकन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक

177 Views

ब्यूरो रिपोर्ट:जयप्रकाश श्रीवास्तव

मऊ:उत्तर प्रदेश के मऊ जिला मे विधायकी के उपचुनाव मैं नामांकन के दौरान पुलिस द्वारा सपा प्रत्याशी के साथ भेदभाव करने का मामला प्रकाश में आया है जानकारी के अनुसार समाजवादी प्रत्याशी सुधाकर सिंह के नामांकन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मऊ जिला के घोसी विधानसभा उप चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह के नामांकन के दौरान गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह के नामांकन के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष को अंदर भेजने को लेकर सपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच उस समय तीखी नोकझोंक हुई जब पुलिस ने सपा के जिलाध्यक्ष को सपा प्रत्याशी के साथ नामांकन के समय नामांकन कक्ष में जाने से रोक दिया। सपा कार्यकर्ताओं की मांग थी कि जिस प्रकार से भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी के साथ नामांकन कक्ष में गए थे। उसी प्रकार से सपा जिलाध्यक्ष को भी जाने दिया जाए। लेकिन तीखी नोकझोंक के बाद भी पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष को नामांकन के लिए अंदर नहीं जाने दिया। जिसके बाद अधिकारियों समझाने पर मामला शांत हो सका।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *