435 Views
मेहनगर, आजमगढ़। मेहनगर थाना क्षेत्र के मानपुर (मठियां) गांव में गोबर फेंकने की विवाद में आज लाठी डंडे से मार कर तीन लोगों को घायल कर दिया गया। आज सुबह रामवृक्ष यादव अपने खेत में गोबर फेंकने के लिए गए थे, जिसमें महेंद्र यादव से कहा सुनी हो गई यह विवाद धीरे-धीरे बढ़ता चला गया जिसमे महेंद्र यादव की तरफ से कुछ लोगों ने रामवृक्ष यादव उम्र 55 वर्ष, अरविंद यादव पुत्र रामवृक्ष यादव उम्र 38 वर्ष व सत्यदेव यादव उम्र 60 वर्ष पुत्र रज्जू गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें सत्यदेव यादव उम्र 60 वर्ष को ज्यादा चोट लगी है। जिसकी सूचना मेंहनगर थाने पर दे दी गई है।
