व्यापारियों की अस्मिता और मान सम्मान की सुरक्षा करना अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का परम कर्तव्य है

179 Views

ब्यूरो रिपोर्ट: जयप्रकाश श्रीवास्तव

व्यापारियों की अस्मिता और मान सम्मान की सुरक्षा करना अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का परम कर्तव्य है ।व्यापारी एकता से ही हम सभी की संप्रभुता कायम होगी । उक्त विचार है अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष डा रामगोपाल गुप्त के ।वे नगर के सहादत पुरा ब्रह्म स्थान स्थित मध्यदेशीय वैश्य अतिथि भवन के सभागार में आयोजित व्यापारी दिवस के अवसर पर जनपदीय सम्मेलन में उक्त विचार बतौर अध्यक्ष व्यक्त कर रहे थे । डा गुप्त ने सर्व प्रथम सभी व्यापारियों को व्यापार मंडल के स्थापना के तीसवें वर्षगांठ की बधाई दिया ।इस अवसर पर जनपद के 11व्यापारियों को उनके उत्कृष्ट सेवाओं तथा योगदान के लिए बैच लगाकर माल्यार्पण करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया ।जिसमे दोहरीघाट के अध्यक्ष तथा चेयरमैन विनय जायसवाल बृजेश कुमार गुप्ता पिपरिडीह बाजार के अध्यक्ष डा जय प्रकाश यादव मुहमदाबाद के प्रमुख साजन चौधरी राधेश्याम वर्मा रतन पुरा बाजार के अध्यक्ष मनोज गुप्ता अरविंद गुप्ता तथा रानीपुर बाजार के अध्यक्ष रणविजय सिंह व जनपद के लोकप्रिय कोषाध्यक्ष रहे हबीबुल्लाह टाडवी कोपागंज के हबीब अहमद समेत 11व्यापारियों को सम्मानित किया गया ।सम्मेलन का संचालन जिला महा मंत्री कन्हैया लाल जायसवाल तथा नव नियुक्त नगर महामंत्री सौरभ मद्धेशिया ने संयुक्त रूप से किया ।सम्मेलन को मुख्य रूप से रामकेर विश्वकर्मा दुर्गा जायसवाल अंजनी गुप्ता डा नसीमुल हक दीप चंद गुप्ता युवा नगर उपाध्यक्ष नीरज अग्निवेश अभिषेक मद्धेशिया आनंद कुमार अशोक सिंह गोपाल जी बरनवाल मीडिया प्रभारी आनंद गुप्ता युवा जिलाध्यक्ष अजहर फैजी तथा महातम यादव समेत दर्जनों लोगों ने संबोधित करते हुए व्यापारी दिवस की शुभकामनाएं दिया । इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ व्यापारी दिनेश बरनवाल महेंद्र सिंह धर्मदेव गुप्ता संजय गुप्ता राकेश मद्धेशिया गिरीश चांद गुप्ता राजू बाबू अनुपम हरिशंकर गुप्ता अमरजीत सोनकर दिलीप मद्धेशिया हेमराज गुप्ता मुहम्मद कासिम अफरोज आलम फैयाज अहमद अनिल शर्मा अरुण जायसवाल गामा यादव अजय मिश्र ध्रुव नारायण गुप्ता करुण कुमार अभिषेक जायसवाल समेत सैकड़ों व्यापारी समुदाय मौजूद रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *