पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने जन्मदिन पर 300 आम के वृक्ष का किया वितरण।

184 Views

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने जन्मदिन पर 300 आम के वृक्ष का किया वितरण।
स्थानीय तहसील मेहनगर के गंजोर गांव के निवासी आशीष सिंह पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, पत्नी संजना सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने जन्मदिन को इस चका चौंध दुनिया से अलग हटकर ग्राम वासियों में 300 फलदार आम के वृक्ष का वितरण किया, जिससे ग्रामीणों में हर्ष होते हुए चर्चा का विषय बना हुआ है। आशीष सिंह ने बताया कि वृक्ष धरा के भूषण, दूर भगाए प्रदूषण, इस समय नगर से लेकर गांव में बड़ी ही तेजी से प्रदूषण बढ़ रहा है, जिसको देखते हुए सभी व्यक्तियों को यह संकल्प लैना चाहिए कि हम लोग कम से कम पांच वृक्ष लगाकर देश के लिए समाज के लिए एक नई पहल की शुरुआत करनी चाहिए। जिसको मैं अपने प्रयास से अधिक से अधिक लोगों में वृक्ष का वितरण करके सभी लोगों को प्रेरणा देने का कार्य किया हूं।इस अवसर पर गणेश प्रजापति, बेचू प्रजापति, हवलदार प्रजापति, धर्मेन्द्र सिंह, शेर बहादुर सिंह, रामजीत यादव, नन्द कुमार राम ,रामकिशुन राम, मनोज, राहुल, कैलाश, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *