मऊ नगर के श्रद्धा आस्था तथा विश्वास की प्रतीक मां श्री शीतला मंदिर धाम की व्यवस्था आप सभी हिंदू

214 Views

मऊ नगर के श्रद्धा आस्था तथा विश्वास की प्रतीक मां श्री शीतला मंदिर धाम की व्यवस्था आप सभी हिंदू जनमानस के सहयोग तथा मातारानी की कृपा से सुव्यवस्थित व सुचारू रूप से अनवरत रूप से चल रही है। उक्त जानकारी देते हुए मंदिर समिति के सेवक तथा नई समिति के चुनाव अधिकारी डा रामगोपाल ने बताया कि समयावधि के पूर्व ही नई कार्यसमिति का चुनाव सभी धर्मानुरागियो की मनसा के अनुरूप कर दी जाएगी । डा गुप्त ने कहा कि कुछ असमाजिक तत्वों तथा धर्म और धाम विरोधी अवानछनीय तत्वों ने निजी स्वार्थ बस समिति को भंग होने का अफवाह भोले भाले जनमानस के बीच भ्रम पैदा किया जा रहा है। जबकि वास्तविकता यह है कि समिती पूरी तन्मयता से कार्य कर रही है।आप सभी के विश्वास और आशीर्वाद के अनुरूप बहुत शीघ्र ही नई कार्य समिति वैधता समय के पूर्व निखरी हुई अवस्था में मां श्री शीतला माताजी की सेवा में समग्र हिंदू समाज के मनोभावों के अनुरूप नए उत्साह और ऊर्जा से आएगी ।
आप सभी सज्जनों से विनम्र निवेदन है कि अफवाहों और अफवाहबाजो से सावधान रहें। श्री शीतला माता का मंदिर शीघ्र ही नव्य दिव्य और भव्य रूप में समिति के द्वारा माता रानी की मंशा के अनुरूप बनने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी । डा गुप्त ने बताया कि मंदिर परिसर में विकास की आंधी का गवाह समिति द्वारा प्रतिवर्ष देवदीपवाली का आयोजन मां दुर्गा का मंदिर तथा शादी विवाह के कार्यक्रम की सुव्यवस्था सुनिश्चित करना है ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *