ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार भाई की मौत तो बाल बाल बची बहन घटना स्थल जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेर्मा गांव के पास

194 Views

मामला बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भावापुर गांव का

ब्यूरोरिपोर्ट :जयप्रकाश श्रीवास्तव

बिलरियागंज/आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरमा गांव के पास शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठी युवक की बहन बाल-बाल बच गई। तेज रफ्तार से बाइक द्वारा बाजार जा रहे भाई-बहन ट्रेलर की चपेट में आ गए जिससे बाइक से छिटक कर बहन दूर जा गिरी और भाई ट्रेलर के पहियों के बीच फंस गया जिससे कुचलने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आंखों के सामने भाई ने दम तोड़ा तो बहन भी बेसुध हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीवनपुर पुलिस ने ट्रेलर और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया । यह खबर जैसे ही घरवालों तक पहुंची हादसा सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
आजमगढ़ जिले के बेरमा गांव के पास शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भावापुर बैरहवां गांव निवासी मोहम्मद (21) पुत्र नबी हसेन उर्फ सुद्धू शनिवार की सुबह अपनी बहन तबस्सुम को बाइक पर बैठा कर किसी काम से मुबारकपुर बाजार जा रहा था।जैसे ही जीयनपुर-मुबारकपुर मार्ग पर बेरमा गांव के पास पहुँचा है उसी समय बेकाबू ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी बहन छटक कर दूर गिरजाने से बाल-बाल बच गई। सूचना पाते ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक के दो भाई व तीन बहन बताए गए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *