हर ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर गठित बाल कल्याण एव संरक्षण समिति सक्रिय किया जाय – जिला कार्यक्रम अधिकारी आजमगढ़

215 Views

ब्यूरो रिपोर्ट: जयप्रकाश श्रीवास्तव

आजमगढ़।मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के मुद्दे पर जिला स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री हेमन्त जी के अध्यक्षता में गोल्डन फॉर्चून होटल में किया गया। जिसमें बाल संरक्षण को सशक्त करने हेतु मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत गठित बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की भूमिका वह कार्य दायित्व हेतु प्रशिक्षण दिया गया इसमें जिले के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री हेमंत जी ने बताया कि बच्चों से संबंधित जो समिति ब्लॉक स्तर पर गठित हुई हो उसको पूर्ण रूप से सक्रिय किया जाए। इसके बाद जिला प्रोवेशन अधिकारी ने इस समिति में जो अपने भूमिका को विस्तार से बताया। इसके बाद प्रशिक्षक नीरज जी के द्वारा बच्चा क्या है,बच्चों के सुरक्षा संरक्षण हेतु जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, ब्लॉक कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा ग्राम बाल कल्याण योजना समिति के बारे में विस्तार से बताया गया इसका गठन किस तरह से किया जाता है कौन लोग पदाधिकारी होते हैं तथा उनके मुख्य कार्य कौन-कौन से हैं इसके बारे में विस्तार से बताया गया इस के बाद रोज संस्थान के मुख्य कार्यकारी श्री मुश्ताक अहमद जी के द्वारा बच्चों के हित में कार्य कर रहे समिति के बारे में जानकारी दिया इस कार्यक्रम में निरुपमा वर्मा बाल विकास परियोजना अधिकारी मेहनगर,मनोज कुमार सिंह बाल विकास परियोजना अधिकारी जहानागंज,कृष्ण कुमार सिंह बाल विकास परियोजना अधिकारी तरवा, पंकज रमन श्रीवास्त,अर्पित श्रीवास्तव,राजकुमार,मोहम्मद इरफान खान,संध्या सिंह, अब्दुल, अमरदेव, मुकेश तथा अवधेश आदि लोग उपस्थिति रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *