लोकप्रिय महिला नेत्री नुपुर अग्रवाल को भाजपा का जिलाध्यक्ष का भार सौंपे जाने पर व्यापारी समाज में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है

226 Views

लोकप्रिय महिला नेत्री नुपुर अग्रवाल को भाजपा का जिलाध्यक्ष का भार सौंपे जाने पर व्यापारी समाज में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है ।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के अध्यक्ष डा रामगोपाल ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को रोजा स्थित संगठन के कार्यालय में आयोजित बैठक से बधाई देते हुए कहा कि मऊ जनपद में संगठन को श्रीमती अग्रवाल एक नई दिशा और आयाम स्थापित करेंगी।प्रारंभ से नुपुर संगठन के उद्देश्यों और दायित्वों के प्रति सजग तथा समर्पित रही जिसका परिणाम पार्टी ने जनपद का सर्वोच्च पद देकर पूरा किया पार्टी के इस निर्णय से समग्र वैश्य समाज तथा व्यापारी समुदाय अत्यंत प्रसन्न और गदगद है ।इस अवसर पर मुख्य रूप से महातम यादव आनंद गुप्ता कन्हैया लाल जायसवाल मुन्नू बरनवाल गामा यादव सौरभ मद्धेशिया अभिषेक गुड्डू पारस नाथ मौर्य अनिल शर्मा अशोक सिंह हरिशंकर गुप्त संजय सर्राफ मुन्ना जायसवाल आदि मौजूद रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *