समाजसेवी सुधा सिंह की आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा ब्रह्म भोज में शामिल हुए हैं हजारों लोगबोगरिया, आजमगढ़

222 Views

समाजसेवी सुधा सिंह की आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा ब्रह्म भोज में शामिल हुए हैं हजारों लोग
बोगरिया, आजमगढ़। समाजसेवी सुधा सिंह जिनकी हृदय गति रुक जाने से दिनांक 3 सितंबर 2023 को ऋषिकेश में मृत्यु हो गई थी। बताते चले की कोविड के दौरान उन्होंने समाज में घर-घर राशन पहुंचाना चिकित्सकीय सेवाओं हेतु प्रत्येक व्यक्ति को कोविड का इंजेक्शन लगवाना व कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग किया था साथ ही साथ समाज में सामाजिक सेवाओं में हमेशा तत्पर रहती थी वह आजाद कल्याण समाज सेवा समिति की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष भी थी। वह बहुत ही मृदुभाषी और व्यवहार कुशल थी। आज उनके घर साराय त्रिलोचन बोगरिया में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई तथा ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया। मृदुभाषी और व्यवहार कुशल व समाजसेवी होने के के नाते ब्रह्म भोज में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *