मऊ के डी.सी.एस.के .पी.जी कॉलेज में आयोजित की गई पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के तत्वाधान में एक गोष्ठी

218 Views

ब्यूरो रिपोर्ट :मनोज उपाध्याय

पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के तत्वावधान में हिंदी पत्रकारिता में स्वतंत्रता आंदोलन में पत्रकारो की भूमिका विषयक पर गोष्ठी डी सी एस के पी जी कॉलेज के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित की गयी। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर ज्ञान प्रकाश मिश्र ने हिंदी पत्रकारिता पर विशेष चर्चा किये उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के समय की पत्रकारिता एक मिशन हुआ करती थी आज मीडिया का बाजारीकरण से निष्पक्ष नही रह गया हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता पूर्व की पत्रकारिता और आज के आधुनिक पत्रकारिता में काफी बदलाव हो गया है। इसी क्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सर्वेश पाण्डेय ने कहा कि पत्रकारिता के लेखन में वर्तनी का विशेष ध्यान देना होता है। उन्होंने कहा की हिंदी पत्रकारिता महावीर प्रसाद द्विवेदी जय शंकर प्रसाद मदन मोहन मालवीय गणेश शंकर विद्यार्थी का विषेस योगदान था। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ सुरेश प्रताप सिंह दीक्षित ने कहा कि पत्रकारिता के पितामह राजा राम मोहन राय थे जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। डॉ मनोज कुमार उपाध्याय ने अपनी संचालन भूमिका में कहा कि 30 मई 1826 को कानपुर के संपादक योगेश शंकर शुक्ल ने कलकत्ता से प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन कर पत्रकारिता की सुरुवात की। इस गोष्ठी में महाविद्यालय के क्षात्र क्षात्राये उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *