अनुदानित स्व वित्तपोषित शिक्षक संघ ने नव नियुक्त शिक्षकों का किया स्वागत

256 Views

ब्यूरो रिपोर्ट : मनोज उपाध्याय

मऊ स्थानीय नगर क्षेत्र के डी•सी• एस• के•पी•जी•कालेज मऊ में अनुदानित महाविद्यालय स्व वित्तपोषित शिक्षक संघ जनपद मऊ इकाई के संगठन संयोजक डॉ प्रदीप कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में स्व वित्तपोषित योजना अन्तर्गत महाविद्यालय में नव नियुक्त लगभग आधा दर्जन शिक्षक शिक्षिकाओं का माल्यार्पण कर व मिठाई खिलाकर स्वागत कर उनको महाविद्यालय परिवार का औपचारिक सदस्य बनने पर खुशी जताई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो• शर्वेश पाण्डेय ने सभी नव नियुक्त शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप अपने शिक्षण कौशल का बेहतर प्रयोग करते हुए महाविद्यालय को ऊंचाई पर ले जाने का काम करें और महाविद्यालय में एक बेहतर पठन पाठन का माहौल बनाने का काम करें। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ•घनश्याम दुबे के व्याख्यान के साथ शुरू हुआ संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव, महाविद्यालय की वरिष्ठ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ•साधना तिवारी व भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रशान्त पाण्डेय , डॉ•मनोज कुमार उपाध्याय द्वारा नव नियुक्त शिक्षकों डॉ•अरुण कुमार मिश्र, शताक्षी सिंह, गुलफिशा जिया, डॉ• मधुलिका श्रीवास्तव, डॉ•योगेन्द्र नाथ चौबे को मल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महाविद्यालय वरिष्ठ शिक्षिका डॉ निशा रानी सिंह, डॉ नौशीन बानो डॉ•प्रवीण कुमार सिंह, प्रियंका दुबे,जोहरा जमाल, ऊष्मा चतुर्वेदी, डॉ•नूपुर अग्रवाल,डॉ वंशीधर सिंह, डॉ•राजनीश कुमार,रश्मि पाण्डेय, डॉ•उमेश मिश्र, राशिद फौजान, दीपक उपाध्याय

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *