बोंगरिया के शख्स ने उधार दिया पैसा मांगने पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

255 Views

बोंगरिया निवासी सत्यम गुप्ता पुत्र मनोहर गुप्ता ने गंभीर आरोप लगाते हुए प्रतिवादी कल्लू यादव आदि के यहां बाकी पैसा मांगने पर मारपीट का आरोप लगाते हुए बोंगरिया चौकी पर शिकायत की है। सत्यम गुप्ता का आरोप है कि दुकान का रु.2000 उधार पैसा मांगने गया तो उसे धक्का मार कर गिरा दिया गया और उसके साथ लाठी डंडा से मारपीट की गई। अपने आरोप में उसने यह भी बताया कि हाथ से मार दिए जाने के परिणाम स्वरूप उसका हजारों का चश्मा भी टूट गया। उसने आरोप लगाया है कि उसके साथ बदतमीजी करते हुए मां बहन की गाली भी दी गई तथा जब वह बोंगरिया चौकी पर पहुंचा तो वहां भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। घायल सत्यम ने शरीर खोलकर दिखाते हुए कहा कि उसको मारने पीटने के साथ फिर पैसा मांगने आने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। उसने आरोप लगाया कि उसका पैसा भी नहीं दिया गया और कहा गया है कि अगर पुनः तकादा करने आए तो जान से मार दिया जाएगा। उसने प्रशासन से उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जब इस प्रकरण पर थाना अध्यक्ष तरवा से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है पीड़ित अपनी बात आकर थाने पर बताएं मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *