श्री शीतला माता धाम में अपने पद और गोपनीयता का शपथ लिया अध्यक्ष संजय वर्मा और महामंत्री डा

186 Views

श्री शीतला माता धाम में अपने पद और गोपनीयता का शपथ लिया अध्यक्ष संजय वर्मा और महामंत्री डा रामगोपाल सहित पूरी कार्यसमिति ने ।नगर के आस्था के केंद्र श्री शीतला माता धाम के विशाल सभागार में मंदिर समिति के वरिष्ठ संरक्षक इंजीनियर वीरेंद्र तथा संरक्षक पारस नाथ गुप्ताने संयुक्त रूप से अध्यक्ष और महामंत्री समेत सभी सदस्यों को शपथ ग्रहण समारोह में पूरी निष्ठा और दायित्वों तथा कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहने की शपथ दिलाया ।इस अवसर पर आयोजित समारोह को सर्व प्रथम जय कृष्ण उपाध्याय अजय मिश्र तथा मंदिर के पुजारी मनोज महाराज ने स्वस्ति वाचन से शुरू हुआ । रोली और चंदन से तिलक लगाकर आचार्यों ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को आशीर्वाद दिया।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि मैं मन वचन और कर्म से कोई भी ऐसा कार्य नही करुंगा जिससे श्री शीतला माता धाम अथवा समिति के मान सम्मान अथवा प्रतिष्ठा पर कोई आघात पहुंचे।
समारोह को संबोधित करते हुए समिति के महामंत्री डा रामगोपाल ने कहा कि व्यवस्था समिति के नियमो तथा अनुशासन का अक्षरशः पालन करते हुए कार्य समिति तथा आम सभा के सदस्यों का सम्मान करता रहूंगा ।
समारोह को राजेश कुमार शर्मा हरे कृष्ण उपाध्याय राम अवध सिंह कोषाध्यक्ष उमा शंकर चौरसिया संजय खंडेलवाल राम जपित पांडेय आनंद कुमार अजय सिंह रामकेर विश्वकर्मा राकेश गर्ग सौरभ मद्धेशिया दिनेश बरनवाल आदि ने संबोधित करते हुए शुभ कामनाएं और आशीर्वाद दिया ।
इस अवसर पर महातम यादव अभिषेक मद्धेशिया कल्याण सिंह हरिश्चंद गुप्ता गिरीश चंद्र मद्धेशिया रवि चौरसिया पारस नाथ मौर्य आनंद गुप्ता संजय सर्राफ प्रदीप अग्निवेश सुनील गुप्ता बृज भूषण गुप्ता मनीष वर्मा अनिल वर्मा अंब्रिश भारती कैलाश चंद जायसवाल संतोष वर्मा कमलेश सिंह समेत सैकड़ों लोगो ने सभी सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *