224 Views
ब्यूरो रिपोर्ट :जयप्रकाश श्रीवास्तव
पुरानी तहसील चौराहे पर स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में क्षेत्रीय अध्यक्ष सजानंद राय ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की तथा अभियानों के संयोजकों से कार्यक्रम को सफल बनाएं जाने हेतु मार्गदर्शन किया।
वहीं भाजपा आई टी विभाग के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजीत सिंह ने जनपद के स्थानीय आई टी विभाग तथा सोसल मीडिया के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की कार्यशाला को संबोधित किया।
अजीत सिंह जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने सोसल मीडिया तथा आईटी की भूमिका के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए लग जाने का आह्वाहन किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजीत सिंह ने कहा की आज का युग तकनीकी का युग है अतः कार्यकर्ताओं को भी आधुनिक तकनीकी के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित कार्यशाला में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का किस तरह से इस्तेमाल करना है, इसके बारे में कार्यकर्ताओं के सामने विधिवत व्याख्यान हुआ।
कहा कि हर कार्यकर्ता को दिन-प्रतिदिन की पार्टी और सरकार की जनहितकारी गतिविधियों और भाषणों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों और सरकार की लोकप्रिय योजनाओं समेत सोशल मीडिया पर एक बड़े नैरेटिव के साथ आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना है।
इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल विस्तारक अंकुरपाल सिंह जिला संयोजक संदीप श्रीवास्तव प्रज्वल चौबे, मयंक मद्धेशिया, सहसंयोजक आलोक सिंह, रामविलास यादव, राजेश मौर्या, अनमोल साहु, रमाकान्त सिंह, आकाश मल्ल आदि उपस्थित रहे।





