श्री हनुमान गढ़ी मंदिर समिती रेलवे क्रॉसिंग हनुमान गढ़ी तिराहा के तत्वावधान में श्री सुंदर काण्ड पाठ

178 Views

ब्यूरो रिपोर्ट :जयप्रकाश श्रीवास्तव

श्री हनुमान गढ़ी मंदिर समिती रेलवे क्रॉसिंग हनुमान गढ़ी तिराहा के तत्वावधान में श्री सुंदर काण्ड पाठ परिवार द्वारा प्रयागराज से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक मानस मर्मज्ञ श्री शांतनु जी महाराज का स्वागत अंगवस्त्रम देकर किया गया।इस अवसर पर समिति के प्रमुख डा रामगोपाल गुप्त ने कहा कि सदगुरु के घर अथवा नगर में पधारने पर वह स्थान तीर्थ स्थान बन जाता है ।मानस के प्रत्येक पात्र चाहे वह भाई भाई का हो या पति पत्नी या भक्त भगवान या सेवक और सेवार्थी का हो अनुकरणीय है। मानस के चरित्रों को मानव जीवन में उतारने से मनुष्य भव सागर से पार हो जाता है।इस अवसर पर श्रद्धेय गुरु जी महाराज ने कहा कि सुंदर काण्ड का पाठ जन जन तक आप सभी के पहुंचाने के व्यवस्था बहुत ही सराहनीय और प्रशंसनीय है ।प्रभु श्री राम जी आप सभी के प्रयास को सार्थक अवश्य करेगे ।इस अवसर पर मुख्य रूप से राघवेंद्र सिंह विजय राज सिंह बब्बन सिंह सुधीर गुप्ता आनंद गुप्ता राजेश गुप्त संजय सर्राफ मोती लाल विश्वकर्मा अनिल शर्मा हरे कृष्ण उपाध्याय जे एन सिंह श्री राम लोहिया दिनेश बरनवाल आदि मौजूद रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *