गंभीरपुर /आजमगढ़।
ब्लॉक प्रमुख मुहम्मदपुर विजय कुमार विश्वकर्मा ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर ब्लॉक परिसर में ध्वजारोहण किया ध्वजारोहण के उपरांत ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा ने महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर एडीओ पंचायत श्रवण कुमार, सुरेंद्र प्रताप समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।इसी क्रम मे महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर के विभिन्न गांवों में आयुष्मान कार्ड एवं आधार कार्ड की जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसका उदघाटन प्रधान उर्मिला ने किया। असीलपुर पंचायत भवन पर आयुष्मान कार्ड एवं आधार कार्ड की जागरूकता कार्यक्रम में आशा सुनीता आशा ने आयुष्मान कार्ड ,आभा कार्ड बनवाने व उसके इलाज की जानकारी दी गर्भवती महिलाएं व बच्चों के टीकाकरण एवं संस्थागत प्रसव आदि सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। ए एन,एम मंजू यादव ने आयुष्मान कार्ड व आभा कार्ड की जानकारी देते हुए उसके इलाज के बारे में चिन्हित अस्पतालों के बारे में बताया। ग्राम रोजगार सेवक राम अवतार ने श्रमिकों के पंजीकरण एवं श्रम विभाग द्वारा संचालित श्रमिकों की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर प्रेम यादव, आशा रीमा यादव ,विनोद कुमार आदि लोग उपस्थित थे।



