ब्यूरो रिपोर्ट: जयप्रकाश श्रीवास्तव
मेंहनगर (आजमगढ़) स्थानीय तहसील क्षेत्र के खरिहानी गांव में लगातार हो रही बारिश से किसान संतलाल यादव पुत्र राम सागर का रिहायशी कच्चा मकान हुआ धराशाई, मलबे में दब कर मर गई, जिसकी अनुमानित कीमत 70 हजार बताई जा रही है , जबकि एक भैंस घायल हो गई,जिसका इलाज कराया जा रहा है, मलबे में तब्दील मकान में किसान का खाने–पिने के साथ ही गृहस्थी के लाखों रुपए का सामान नष्ट हो जाने से परिवार के सदस्य जंहा सदमे में हैं, वहीं खुले आसमान के निचे गुजर बसर करने को मजबूर हैं, पीड़ित किसान ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल सहित तहसील स्तरीय अधिकारियों को सूचना दी गई है, जबकि मरी भैंस के पोस्टमार्टम के लिए ब्लाक के चक्कर लगा रहे हैं, पशु डाक्टर नदारद है।जब क्षेत्रीय लेखपाल से इस घटना के बारे में पूछा गया तो विपिन पाण्डेय ने बताया कि किसान के मकान गिरने व उससे हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार मेंहनगर को सौंपी गई है।
