मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा

172 Views

मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत ब्लाक मुहम्मदपुर में कलश यात्रा डीजे व बाजे के साथ निकाली गई जो रसूलपुर, बनावे गंगापुर, टेकमलपुर, विसहम मिर्जापुर, बहोरापुर, मखदुमपुर, रामपुर अनदोई, गौरी ,शिवराजपुर, उमरी गनेशपुर ,मुजफ्फरपुर, रानीपुर रजमो, आदि गांव से होकर ब्लॉक मुहम्मदपुर में पहुंची जहां पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बने शिलापट्ट पर नतमस्तक हुई,ततपश्चात कलश ब्लाक में सुरक्षित रखा गया। खंड विकास अधिकारी डॉक्टर आराधना त्रिपाठी ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश के तहत 3 अक्टूबर से विभिन्न गांव से कलश यात्रा निकाली जा रही है जो 11 अक्टूबर तक निकल जाएगी जिसका उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करना ,साथ ही साथ लोगों में देशभक्ति की भावना जागृति करना है ।इस अवसर पर मुख्य रूप से एडीओ आईएसबी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत श्रवण कुमार , ग्राम विकास अधिकारी बलिराम ,चांदनी शुक्ला, शिक्षा राय, वंदना सिंह ,खण्ड प्रेरक अजय सिंह,हरिकेश, अवधेश चौहान ,प्रधान संजय कनौजिया, राजेंद्र प्रसाद, वीर बहादुर, गुफरान ,कमल सिंह, मानसिंह ,रफीक उर्फ गुड्डू ,मो सउद, मोहन सरोज ,मो आबिद सुबाष यादव ,मानसिंह पटेल, राधेश्याम कुमार ,देवनारायण यादव, भारत कुमार ,अनिल आदि लोग उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *