2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता जागरूकता अभियान मे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

168 Views

रिपोर्ट: जय प्रकाश श्रीवास्तव

आजमगढ़:माननीय मुख्य न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद/ संरक्षक उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ संजीव शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के तत्वाधान में दिनांक 02 अक्टूबर 2023 से दिनांक 08 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाले स्वच्छता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जनपद आजमगढ़ में समस्त प्राथमिक विद्यालयों, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,आजमगढ़ श्री संजीव शुक्ला द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।जूनियर वर्ग में चित्रकला प्रतियोगिता में न्यू कैम्ब्रिज स्कूल फूलपुर की छात्रा किंजल ने प्रथम स्थान,क्रास बेली इण्टर कालेज कुकुड़ीपुर की छात्रा अंजली मौर्या ने द्वितीय स्थान व क्रास बेली इण्टर कालेज कुकुड़ीपुर की छात्रा दीपांशी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक वर्ग में चित्रकला प्रतियोगिता में सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल मुबारकपुर की छात्रा गुनिका यादव ने प्रथम स्थान, प्रतिभा निकेतन इण्टर कालेज अतलस पोखरा की छात्रा नन्दनी सैनी ने द्वितीय स्थान, राजकीय बालिका इण्टर कालेज आजमगढ़ की छात्रा श्वेता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग स्तर पर निबन्ध प्रतियोगिता में एस०के०डी० विद्या मन्दिर धनहुआ की छात्रा अदिती सिंह ने प्रथम स्थान, वैष्णवी सिंह ने द्वितीय स्थान व कृष्णा चौरसिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक वर्ग निबन्ध प्रतियोगिता में प्रतिभा निकेतन इण्टर कालेज की छात्रा रूपाली प्रजापति ने प्रथम स्थान, सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल के छात्र वैभव मौर्या ने द्वितीय स्थान व आराधना यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उक्त समस्त छात्र/छात्राओं को मोमेण्टों एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ ही स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद न्यायालय आजमगढ़ के सफाई कर्मी सुनील मौर्या,इकरार अहमद,शमशाद अहमद, सलमान,संदीप कन्नौजिया व प्रवेश सिंह को भी पुरस्कार देकर माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम का संचालन नामित न्यायिक नोडल अधिकारी अनीता, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ ने किया।इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण व अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राहुल विश्वकर्मा,सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक,बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी,न्यायालय के कर्मचारीगण, सम्बन्धित विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावक,छात्र-छात्रायें एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण व पराविधिक स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *