दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों की हुई बैठक

252 Views

ब्यूरो रिपोर्ट: जयप्रकाश श्रीवास्तव
बोगरिया, आजमगढ़। नवरात्री की तैयारियां जोर-सोर से प्रारंभ हो चुकी हैं पूजा पंडाल सजने लगे हैं जैसा कि आप सभी को पता है कि दिनांक 15 अक्टूबर से नवरात्रि प्रारंभ हो रहा है नवरात्रि के इस पावन बेला पर जगह-जगह पर माता की मूर्ति स्थापना के लिए पूजा पंडाल बनाए जाते हैं। इन्हीं पूजा पंडालों की तैयारियां जोर-सोर से चल रही हैं।मेहनगर तहसील अंतर्गत बोगरिया बाजार में पूर्वी तरफ के पूजा पंडाल को सजाने के लिए आज एक आवश्यक बैठक की गई जिसमें सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस पूजा पंडाल में माता की मूर्ति स्थापना के साथ -साथ राम कथा का आयोजन भी किया गया है जिसमें अयोध्या से आ रहे श्री अमित जी महाराज के मुखारविंद से भगवान श्री राम के चरित्र चित्रण का वर्णन बड़े ही मनोरम ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा यह कार्यक्रम दिनांक 21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद मेले का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *