सनबीम स्कूल मऊ के डायरेक्टर श्री राकेश गर्ग जी के आर्थिक सहयोग से हुआ एक हिन्दू लावारिस पुरुष शव का अन्तिम संस्कार

162 Views

पी. एम. न.404 /2023के तहत बाद पोस्टमार्टम दिनांक 23.10.2023को थाना कोतवाली नगर – मऊ द्वारा अन्तिम संस्कार हेतु देवाश्रम को सौंपे गए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव की *लावारिस शव यात्रा वतानुकूलित शवालय मऊ से दिनांक *जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है * के उद्घोष के साथ देवाश्रम के अन्तिम संस्कार दल के अध्यक्ष श्री दया राम यादव के नेतृत्व में प्रारम्भ होकर सर्वेश्वरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ आज दिनांक 23.10.2023 को अपरान्ह 02:30बजे शव को पूरे विधि विधान से जिला चिकित्सालय मऊ के चीफ फार्मेसिस्ट व देवाश्रम के प्रबन्ध निदेशक पी. एन. सिंह द्वारा *मुखाग्नि * प्रदान की गई l
अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च श्री राकेश गर्ग जी डायरेक्टर सनबीम स्कूल मऊ व साहूपुरा मऊ निवासी द्वारा सहर्ष वहन किया गया *
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में श्री पी. एन. सिंह,श्री नमो नारायण सिंह,श्री दया राम यादव, श्री राम नाथ राम , श्री मुन्ना, श्री अमरेश ,श्री छविलाल , श्री मोहन व श्री फूल चन्द सम्मिलित रहे l
उपरोक्त लावारिस शव का *अस्थि कलश * उनके ज्ञात होने व परिजनों के पहुंचने तक *देवाश्रम * के पास संरक्षित रहेगा जो उन्हें *निःशुल्क * सौंप दिया जायेगा l

जय शिव जय शव

नमो नारायण सिंह
मिडिया सलाहकार
देवाश्रम

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *