नवागत प्रबन्धक सोहराब अहमद का विद्यालय के प्रधानाचार्य ने किया स्वागत।

174 Views

स्थानीय तहसील मेहनगर के मदरसा आफजालून उलूम दौलतपुर मेहनगर आजमगढ़ के प्रबंधक सोहराब अहमद ने 26-10-2023 को प्रशासन द्वारा विद्यालय का दस्तावेज उपलब्ध कराकर अध्यापक उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए, विद्यालय के प्रधानाचार्य सलीम जावेद ने नवागत प्रबंधक सोहराब अहमद का माला पहनाकर स्वागत किया। सोहराब अहमद ने कार्यभार संभालते हुए कहा कि विद्यालय हमारा परिवार है, हम सब समांन्जस्य बनाकर विद्यालय को प्रगति पर ले चलेंगे, साथ ही सभी अध्यापक गण को निर्देशित किया कि पठन पाठन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर सहजाद गनी, आफताब आलम, आबिद, मैनुद्दीन, एकराम,आलम,अशरफ आदि सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *