श्री हनुमत कृपा सेवा समिति द्वारा 11वा वार्षिकोत्सव धूम धाम से नगर के राजस्थान भवन में आयोजित किया गया।इस अवसर पर श्री सुंदर काण्ड पाठ परिवार के स्थानीय समितियां श्री हनुमान गढ़ी मंदिर समिति रेलवे क्रॉसिंग श्री संगत घाट समिति औरंगाबाद हकीकत पूरा समिति मुंशी पूरा मंदिर समिति पवन धाम मंदिर समिति सहादत पुरा के साथ साथ श्री हनुमान मंदिर चकरा के भक्तो ने अलग अलग टीम बनाकर 108बार श्री हनुमान चालीसा पाठ किया।जिसमें पचासों लोगो ने संकल्पित होकर अन्न जल तपस्वी रूप धारण मनोकामनाओं को पूर्ण करने के लिए पाठ किया। तत्पश्चात दिल्ली से पधारे मानस मर्मज्ञ अजय याग्निक द्वारा संगीतमय श्री सुंदर काण्ड पाठ किया गया।पाठ के अनंतर सुंदर काण्ड पाठ की विशेषता का बखान करते हुए श्री याग्निक ने कहा कि मन वचन और कर्म से शरणागत होकर किए गए भक्ति से मनुष्य भव सागर से पार हो जाता है।जिस प्रकार इत्र की शीशी टूट जाने पर अनायास ही अपने सुगंध को चारो तरफ फैला देती है श्री गुरु महाराज ने कहा कि श्री हनुमान जी महाराज का जीवन चरित्र बल बुद्धि और विद्या की निपुणता का साक्षात उदाहरण प्रस्तुत किया कि विराट रूप धारण करने के बाद समय पड़ने पर श्री राम जी के कार्य के लिए अहंकार को त्याग कर छोटा रूप धारण कर लंका में डंका बजाते हुए लंकिनी के साथ सत्संग किया फिर दूसरा सत्संग विभीषण के साथ राक्षसों के बीच रावण के आंगन में किया ।श्री गुरु जी ने हनुमान चालीसा के प्रत्येक छंदों का विश्लेषण करते हुए कहा कि हम सभी को किजै नाथ हृदय मह डेरा का प्रार्थना करना चाहिए। इस अवसर पर महा आरती तथा प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम को सुंदर रूप देने के लिए समिति के प्रमुख चंद्र शेखर अग्रवाल अजय गुप्ता डा रामगोपाल रवि प्रकाश बरनवाल आनंद गुप्ता अरविंद चौहान सुधीर गुप्ता श्री राम लोहिया अश्विनी वर्मा अनिल शर्मा संजय सर्राफ रामप्यारे गुप्ता दीप गुप्ता नंद लाल वीरेंद्र चौहान राजेश पवन पांडेय अरुण वर्मा मनोज रामदूत अनुपम पांडेय रवि चौरसिया सुशील जायसवाल मनीष मद्धेशिया राजू चौहान समेत हजारों भक्त गण मौजूद रहे।
प्रकाशनार्थ
श्री हनुमत कृपा सेवा समिति द्वारा 11वा वार्षिकोत्सव धूम धाम से नगर के राजस्थान भवन में
231 Views
