नहीं रहीं *लावारिसों की वारिस, देवाश्रम की विधिक सलाहकार मऊ आदरणीया पुष्पलता मिश्रा जी *
उनके असमय मात्र 53 वर्ष की अवस्था में स्वर्गवासी हो जाने से पूरा देवाश्रम परिवार अनाथ हो गया l अब देवाश्रम के वार्षिकोत्स्व समारोह जो 16 जून को प्रति वर्ष होता है विधिक सलाहकार की कुर्सी पर कौन बैठेगा l अब कौन पूछेगा कि पी. एन. सिंह जी, जब लावारिस शवों के अन्तिम संस्कार के दानदाता न मिलें तो घबड़ाईयेगा नहीं, मुझे याद कीजियेगा l
अभी पिछले ही साल की बात है, एक दिन कोई दानदाता देवाश्रम को नहीं मिल रहे थे तो अपने खर्चे पर पांच हजार रूपये देकर लावारिस हिन्दू शव का अन्तिम संस्कार कराई थीं l प्रति वर्ष एक दानदाता ढूंढ कर कम से कम एक लावारिस शव का अन्तिम संस्कार कराती थीं l
उनके ब्रह्म भोज में पूरी देवाश्रम की टीम श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंची l मेरे साथ देवाश्रम के आदरणीय मुन्ना दूबे, श्री सौरभ मद्धेशिया, श्री अनिल कुमार राय ऊर्फ बबलू राय, श्री दया राम यादव, श्री राम नाथ राम, श्री अमरेश,श्री मुन्ना ने स्व पुष्पलता मिश्रा जी चित्र पर पुष्पाँजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शन्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किये l
देवाश्रम उनसे कभी उऋण नहीं हो पायेगा l
उन्होंने अपने पीछे दो सुपुत्र व एक सुपुत्री अपने पति को सौंप स्वर्गधाम को चली गयीं l तीनों बच्चे M. N. C में अच्छी पद पर कार्यरत हैं l
जय शिव जय शव
पी. एन. सिंह
प्रबन्ध निदेशक
देवाश्रम
मो. न.9918786392
व्हाट्सप्प न.9415846392
