देव दीपावली मेला पर श्री शीतला माता धाम 11000दीपो से जगमगाएगा ।उक्त निर्णय लिया गया श्री शीतला माता मंदिर समिति के बैठक में ।उक्त जानकारी देते हुए मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि यह मेला में जनपद ही नही बल्कि पूर्वांचल के कोने कोने से श्रद्धालु तथा दर्शनार्थी आते है ।बैठक में परंपरा के अनुरूप पूरे जनपद के विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों की दुकानें सजेगी और इसके साथ साथ बालिकाओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा तथा मां गंगा की आरती मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियो के द्वारा आकर्षक मंच से किया जाएगा। अंत में आतिशबाजी का भी कार्यक्रम बच्चो के आकर्षण के लिए होगा ।बैठक में उमाशंकर चौरसिया संजय खंडेलवाल डा रामगोपाल रामकेर विश्वकर्मा महा तम यादव श्री प्रकाश अग्रवाल राम अवध सिंह पारस नाथ गुप्ता को अलग अलग जिम्मेवारी सौंपी गई ।इसके अलावा अरविंद बरनवाल
महातम यादव पारस मौर्य सौरभ मद्धेशिया अभिषेक सिंह और सुनील गुप्त को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया। इस अवसर पर बल्लभ दास गुजराती ईजी वीरेंद्र कुमार। भरत लाल राही राजेश राय हरि किशोर मोदी राम जपित पांडे समेत दर्जनों सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय वर्मा तथा संचालन सचिव डा रामगोपाल ने किया ।

