178 Views
मेंहनगर (आजमगढ़)।
मेहनगर थाना सभागार में ई रिक्शा व ऑटो चालक की बैठक की गई जिसमें थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने उन्हें निर्देशित किया गया कि भैया दूज, छठ पुजा पर्व को लेकर अश्लील गाने न बजे। ना ही किसी तरह की अभद्रता हो जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे। यातायात मांह के दौरान यातायात नियमों का पालन करें तथा शराब पीकर कोई ई रिक्शा चालक या ऑटो चालक न चलाएं इस संबंध में बैठक की गई। एसाई आदिल खान, विशाल चक्रवर्ती, ईश्वर प्रताप सिंह, अभिषेक कुमार सिंह,ओम प्रकाश सिंह सहित आदि स्टाफ मौजूद रहा।




