खंड पंचम आज़मगढ़ केंद्र अन्तर्गत विद्युत उपकेंद्र रासेपुर पर कार्यरत अवर अभियंता देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने विद्युत उपभोक्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना लाई गई है जिसका नाम ओ टी यस है जो 08 नवम्बर 2023 से 31 दिसम्बर 2023 तक रहेगी जिसमे 8 नवम्बर से 30 नवम्बर तक सर्वाधिक लाभ मिलेगा। इसमें उपभोक्ताओ के विद्युत बिल पर लगे ब्याज होते है जैसे घरेलू, कमर्शियल, नलकूप, औद्योगिक कनेक्शन पर विद्युत बिल के ब्याज पर छूट मिलेगा जिसमे घरेलू एवम नलकूप के उपभोक्ताओं को बिद्युत बिल के ब्याज पर शत प्रतिशत ब्याज की छूट मिलेगी। उपभोक्ताओं को सिर्फ मूलधन जमा करना होगा। यदि उपभोक्ता अपनी बिल किस्तो में जमा करना चाहता है तो मूलधन का तीस प्रतिशत रुपया रजिस्ट्रेशन के समय जमा करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपना विद्युत बिल लेकर उपकेंद्र रासेपुर आये और छुट का लाभ लेकर योजना का लाभ ले।
खंड पंचम आज़मगढ़ केंद्र अन्तर्गत विद्युत उपकेंद्र रासेपुर पर कार्यरत अवर अभियंता देवेंद्र
377 Views
