धनतेरस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज रायपुर पट्टी में की गई रंगोली प्रतियोगिता

192 Views

बोगरिया आजमगढ़ धनतेरस के उपलक्ष में आज स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज आदर्श नगर रायपुर पट्टी आजमगढ़ के प्रांगण में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस रंगोली प्रतियोगिता में सभी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का मूल्यांकन श्री विनोद कुमार श्रीवास्तव समाजसेवी तथा बृजभूषण रजक पत्रकार के संयुक्त तत्वाधान में किया गया जिसमें सीनियर वर्ग में कक्षा 12 को प्रथम कक्षा 11 को ड्यूटी तथा कक्षा 10 को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ जबकि कक्षा 9 को सांत्वना पुरस्कार से संतोष करना पड़ा इसी क्रम में जूनियर वर्ग में कक्षा 6 को प्रथम कक्षा 7 द्वितीय तथा कक्षा 5 तृतीय स्थान पर रहा जबकि कक्षा 8 को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ प्राथमिक वर्ग में कक्षा तीन प्रथम कक्षा शिशु द्वितीय तथा कक्षा चार तृतीय स्थान पर रहा इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर कमल स्वरूप श्रीवास्तव की सभी को इस पांच दिवसी त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं संप्रेषित की तथा अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर रमेश चंद्र विश्वकर्मा बृजभूषण पांडे उमेश कुमार दीपक राम सुख राम प्रदीप कुमार सुदर्शन चौहान तारा यादव नूतन श्रीवास्तव भावना जागृति विश्वकर्मा निधि पांडे और अर्चना खुशबू गुप्ता राजीव यादव दिनेश यादव आदि उपस्थित रहे बच्चों के पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम भी तुरंत किया गया तथा मिष्ठान वितरित करके इस पांच दिवसी त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *