तरवा थानाध्यक्ष ने गरीबों व असहायों के साथ मनाई दीपावली

190 Views

आजमगढ़ जिले के तरवा थाना क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन गावों मे थाना प्रभारी निरीक्षक रामप्रसाद बिन्द ने गरीबों और असहाय लोगों के साथ दीपावली का पर्व मनाया और उनको मिठाई और मोमबत्ती पटाखा का वितरण भी किये । दीपावली की पूर्व संध्या पर पुलिस ने गरीब,असहाय लोगों और बच्चों के बीच जाकर सभी को मिठाई, मोमबत्ती,फल आदि वितरित कर उनके साथ दीपावली पर्व मनाया और लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। थाना अध्यक्ष राम प्रसाद बिंद ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी त्यौहार शांति का प्रतीक होता है और सभी क्षेत्रवासियों से निवेदन है कि शांति का परिचय देते हुए त्यौहार का आनंद उठाएं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *