उगते सूर्य को दिया गया अर्घ व्रती महिलाओं ने परिवार के सुख-शांति और विश्व कल्याण के लिए की कामनाएं

301 Views

ब्यूरो रिपोर्ट :जय प्रकाश श्रीवास्तव

बोगरिया, आजमगढ़। मेहनगर तहसील अंतर्गत सोमवार के दिन पौहारी बाबा मंदिर प्रांगण में पोखरे पर , रासेपुर शिव मंदिर के पोखरे पर व काली माता मंदिर रायपुर पट्टी के पोखरे पर , बैजनाथपुर ग्राम सभा के पोखरे पर लगभग 6:15 पर भगवान सूर्य के दिखते ही लोगों ने छठी मैया की जय, सूर्य भगवान की जय के नारे लगाने लगे वहीं दूसरी तरफ व्रती महिलाओं ने अर्घ दिला कर भगवान भास्कर से परिवार के सुख शांति व विश्व कल्याण की कामना की। जहां योगी सरकार ने नदियों एवं पोखरों को पूरी तरह से साफ सफाई और सजाने के लिए आदेशित किया था जिससे छठ व्रत करने वाली महिलाओं को किसी तरह की कोई समस्या ना हो वही नदियों , तालाबों के आसपास गोताखोरों को भी नियुक्त किया गया था जिससे पोखरों व नदियों में स्नान करने वाले लोगों को कोई परेशानी न झेलनी पड़े।वही बहुत से पोखरों व तालाबों पर साफ सफाई की व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं पाई गई जिससे लोग खासा नाराज थे ग्रामीणों ने आरोप लगाया की सफाई कर्मियों ने अपने कार्य सुचारू रूप से नहीं किये ना तो किसी अधिकारी ने आकर के यह देखा कि यहां पर घाटों व तालाबों की क्या स्थिति है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *