घाटों की साफ सफाई न होने से आक्रोशित हो छठ पूजा समिति के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

185 Views

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

अहरौला/आजमगढ़: क्षेत्र में सोमवार को मतलूबपुर छठ पूजा समिति के कार्यकर्ताओं के द्वारा ब्लॉक कर्मियों और सफाई कर्मियों पर घाटों की साफ सफाई न करने का आरोप लगाया और विरोध प्रदर्शन किया। समिति के लोगों ने बताया कि लगातार घाटों की साफ सफाई के लिए ब्लॉक पर सूचना भी दी थी लेकिन समिति का आरोप है की घाटों की साफ सफाई नहीं की गई। बताते चलें छठ पूजा को देखते हुए हफ्तों से लोगों ने श्रमदान कर और ब्लॉक से सफाई कर्मियों के सहयोग से घाटों, तालाबों सहित अन्य पूजा स्थल की जगह पर साफ सफाई का कार्य किया गया जिस छठ की व्रती महिलाओं को कोई असुविधा न हो और वह पूजा घाटों तक ठीक-ठाक से पहुंचकर छठ मैया की पूजा कर सके छठ पूजा समिति के मतलूबपुर के आनंद गुप्ता, राम जन्म गुप्ता, अंबिका,अशोक, लल्लू, संजय, मन्नी, मंगरु, राकेश, आदि पूजा समिति के लोगों का कहना है कि उन्होंने ब्लॉक के अधिकारियों को साफ सफाई के लिए अवगत कराया था एक दिन सफाई कर्मी आये और कोरम पूरा कर फोटो लेकर चले गए और जब साफ सफाई नहीं की गई तो समिति के लोगों ने अपने खुद व मजदूर लगाकर घाटों की साफ सफाई कराई समिति का कहना है कि इतना ही नहीं हनुमानगढ़ी मतलूबपुर व दूसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला के परिसर में सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है दोनों की स्थिति इस कदर है की साफ सफाई न होने से दुर्गंध उठ रही है बार-बार सफाई के लिए लोग शिकायत भी कर रहे हैं लेकिन शौचायलयों की सफाई भी नहीं की जा रही है और लगातार दुर्गंध उठने से अगल-बगल के लोग खासे परेशान है कि शौचालय में जाना तो दूर की बात है आस पास बैठना मुश्किल हो रहा है जबकि बगल की में ही अस्पताल परिसर में रोज सैकड़ों मरीज व तीमारदार आते जाते हैं जिससे संक्रमण फैलने की भी डर है लेकिन बार-बार लोगों की शिकायत के बाद भी शौचालय की साफ सफाई नहीं की जा रही है जिससे दोनों बातों को लेकर समिति के लोगों में आक्रोश है। ।फोटो मेल पर-@इस संबंध में एडियो पंचायत संजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है की साफ सफाई के लिए सफाई कर्मियों को निर्देशित किया गया था अगर घाटों की साफ सफाई में लापरवाही की गई है तो ड्यूटी मे रहे सफाई कर्मियों से जबाब तलब कर जानकारी ली जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *